kashmiri lehsun

कश्मीरी लहसुन | हिमालयन लहसुन

Table of Contents

कश्मीरी लहसुन के विषय में –

अगर मेरे लहसुन कहने पर आपके दिमाग में बाजार में आमतौर पर बिकने वाले लहसुन की आकृति आती है तो आपके लिए ये जानकारी एकदम नई है। जी हाँ ! आज हम बात करेंगे कश्मीरी लहसुन की। कश्मीरी लहसुन न केवल अपने स्वाद और फायदे में बल्कि दिखने में भी अनोखा है। यह सामान्यत: मिलने वाले गुच्छों के आकार वाले लहसुन की तरह न होकर एक सिंगल क्लोव यानी एक कली वाला छोटा आकार वाला लहसुन होता है।

एक छोर पर एक छोटी पूंछ की तरह खत्म होने के साथ -साथ ये लगभग गोल आकृति का होता है। इसे पहाड़ी लहसुन और एक पौथी लहसुन भी कहा जाता है जिसमें- कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन, तांबा और फास्फोरस का एक बड़ा स्रोत मिलता है। सुबह सुबह इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप और शुगर से संबंधित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुणों और पौषक तत्वों के कारण पूरी दुनिया में कश्मीरी लहसुन की खूब मांग है और खाने में खासा पसंद किया जाता है।

कश्मीरी लहसुन दुनिया में पाए जाने वाले किसी भी किस्म के लहसुन से 7 गुणा अधिक फायदेमंद माना जाता है। पुलवामा, कारगिल और पुंछ कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां खासतौर पर कश्मीरी लहसुन की खेती की जाती है। समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर उगाया जाने वाला यह पौधा कठोर ठंडी जलवायु में भी जीवित रह सकता है। इसीलिए इसे स्नो माउंटेन गार्लिक और हिमालयन गार्लिक के नाम से भी जाना जाता है।

इस लहसुन की कटाई साल में एक बार हिमालय के ऊंचे इलाकों में जाती है। हिमालयन लहसुन में एलिन और एलिनाज नाम के दो तत्व होते हैं, जो आपस में मिलकर एलिसिनन तत्व को निर्माण करते हैं। इसलिए इसकी महक तीखी होती है।

जरूर पढ़िये: क्यों है Gongura Pickle इतना स्वादिष्ट ?

Samagralay Review : Farms of Kashmir's Mountain/Himalayan Garlic

लहसुन अपने आप में एक औषधि है, मगर यहाँ पर रिव्यू किसी आम लहसुन क नहीं बल्कि हिमालयन लहसुन का है जो दिखने में तो खूबसूरत है ही लेकिन स्वास्थ लाभ में भी काफी फायदेमंद है। यहाँ आप पढ़ सकतेहैं कश्मीर के कटरा में मिलने वाली हिमालयन लहसुन की जिसे उगा रहे हैं Farms of Kashmir…. हिमालय के प्राचीन, प्रदूषण-मुक्त वातावरण से प्राप्त, लहसुन की यह अनूठी किस्म इस क्षेत्र का एक गुप्त रहस्य है, जो अपने स्वास्थ्यवर्धक गुणों और असाधारण स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।

1 पैकेजिंग :

Farms of Kashmir’s Mountain/Himalayan Garlic की पैकेजिंग बेहद ही सुंदर है। सॉलिड प्लास्टिक के जार में हिमालयन लहसुन को पैक किया गया है। जिसकी लैबेलिंग भी काफी सुंदर है। जैर को आप री-यूज भी कर सकते हैं।

2- कैसे करें इस्तेमाल :

आप रोजाना सुबह खाली पेट कश्मीरी लहसुन की दो कलियों का सेवन कर सकते हैं। बीमारियों में इसका पूरा लाभ पाने के लिए इसे चबाकर खाना चाहिए। शुरुआत में इसका स्वाद थोड़ा कड़वा लग सकता है लेकिन धीरे-धीरे आदत बन जाने पर आप आसानी से कश्मीरी लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

4- हिमालयन लहसुन के व्यंजन :

ध्यान रखें खाने से पहले लहसुन का छिलका निकाल लें। इस लहसुन में 2 छिलकों की परत पाई जाती है। इसे आप भून कर या कच्चा भी खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका विशिष्ट स्वाद और तीव्र सुगंध इसे सूप, स्टू और स्टर-फ्राई के लिए एक आदर्श बनाती है, साथ ही यह मांस और सब्जियों के लिए सुगंधित मसाला के रूप में भी काम करती है।

5 आम लहसुन से फायदेमंद है कश्मीरी लहसुन :

विटामिन और मिनरल की बात करें तो इसमें मैंगनीज, विटामिन बी1, विटामिन सी, सेलेनियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरमार होते हैं. इसके नियमित सेवन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. इसके लिए आप रोजाना सुबह कश्मीरी लहसुन की दो कलियों को चबाकर खाएं. कुछ ही दिनों में शरीर में अंतर महसूस कर सकेंगे

लोकल जगहों को प्राथमिकता :

Samagralay का हमेसा प्रयास यही रहता कि जितना हो सके लोकल प्रोडक्ट्स को हम वेबसाइट पर जगह दें। जो सामग्री जहां उगती है वहाँ पर ही उसका प्रोडक्ट तैयार होता है तो ऑथेंटिसिटी और फ्रेशनेस बरकरार रहती हैं और मिलावट होने का चांस भी कम होता है।

सामग्रालय का अनुभव –

सामग्रालय का रिव्यू हमेशा किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ही लिखा जाता है। इसीलिए अगर आप यहाँ तक पहुंच ही गए है तो एक बार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर खुद को सेहतमंद बनाने की तरफ एक क्लिक बढ़ाएं।

कश्मीरी लहसुन के व्यंजन

  • कश्मीरी लहसुन सूप
  • कश्मीरी लहसुन आलू
  • कश्मीरी लहसुन चटनी

कश्मीरी लहसुन के फायदे

  • सर्दी-खांसी में असरदार
  • कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करे
  • कैंसर से लड़ने में मदद करे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *