मखाना

मखाना

मिठाई बनाने में इस्तेमाल हो या साबुत खाने में, खीर बनानी हो या बनानी हो चाय के साथ खाने वाली नमकीन, एक चीज़ जो हर डिश की मुख्य सामग्री होती है- नाम है ‘मखाना’। मखाने को Foxnut नाम से भी जाना जाता है, जो अपने बेहतरीन स्वाद और सेहत के फायदे के लिए मशहूर है।

हिमाचली चुल्ली तेल

हिमाचली चुल्ली तेल

हिमाचल प्रदेश सदा से ही औषधियों और अन्य उपयोगी पेड़-पौधों, जड़ी-बूटियों व फलों का प्रदेश रहा है। यहाँ का ठंडा मौसम अनेक पहाड़ी और हिमालयी पेड़-पौधों साथ ही अनेक खाद्य उत्पादों के लिए उत्तम रहता है जो कई तरह की बिमारियों और रोगों के उपचार के लिए लाभदायक माने जाते हैं। ऐसे ही औषधिय पौधों गुणों से परिपूर्ण है हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र में पाए जाने वाले चुल्ली के पेड़।

गन्ना सिरका

गन्ना सिरका

विश्व भर में विनेगर के cuisine के बढ़ती मांग के चलते इसकी कई सारी किस्में अब हमारे देश में भी मिलने लगी है जिसका उत्पादन सदियों पहले से हमारे देश में शुरू हो चुका था। इन किस्मों में sugarcane vinegar सबसे आम है जिसे सिरका भी कहा जाता है। इस स्थानीय विनेगर को पारसियों ने इज़ाद किया, तब से देश में इसका इस्तेमाल आम हो गया। उत्तर भारत के ज़्यादातर भागों में गन्ने से ही घरों में विनेगर बनाया जाता है जिसे गन्नों की उपयोगिता बढ़ी और साथ- साथ छोटे किसानों के लिए यह एक आय का ज़रिया भी बना।

एप्पल साइडर सिरका

एप्पल साइडर सिरका

सिरके के कई प्रकारों में से, ऐप्पल साइडर सिरका ( Apple cider vinegar) अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हाल में यह काफ़ी चर्चा में है, क्योंकि यह शरीर की चर्बी को जलाकर वजन घटाने में मदद करता है। यह त्वचा और बालों के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी बहुत अच्छा है।

जामुन सिरका

जामुन सिरका

जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन्स, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान माना जाता है। यह पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन का सिरका भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं।

गुलकंद

गुलकंद

हमारा खान-पान मौसम के बदतला रहता है। जैसे-जैसे मौसम में उतार-चढ़ाव आता है उसी प्रकार से हमारे खान-पान में भी बदलाव आने लगता है। सर्दी है तो खान-पान में एसी सामग्रियां शामिल होने लगती है जिनका खाने से हमारे शरीर को गर्मी मिल सके। इसी प्रकार से गर्मी के मौसम में हम ऐले फल और सामग्री खाते है जिनको खाने से जून की गर्मी में भी शरीर को अंदर से ठंडक मिल सके।

पिंक हिमालयन नमक

पिंक हिमालयन नमक

नमक हमार खान-पान का एक ऐसा हिस्सा जिसको अगर एक दिन भी ना खाएं, कम खाएं या फिर अधिक खा लें तो शरीर नामक मशीन के पुर्जे बिखरने लगते हैं…मतलब शरीर में नमक की कमी या अधिकता से हाइपरटेंशन, हार्ट की प्रॉब्लम या फिर low blood pressure जैसा परेशानी हो सकती है। ऐसे में लोग अलग अलग प्रकार के नमक का इस्तेमाल अपने खाने में करते हैं। जो स्वास्थ के लिहाज से कम नुक्सानदेह हो। च्छी बात ये है कि सेंधा नमक प्रदूषण रहित है, इसलिए इसे खाने के नुकसान बहुत कम हैं और फायदे ज्यादा।

सफेद शहद

सफेद शहद

क्या आपने कभी सफेद शहद के बारे में सुना है। जी हां…सफेद शहद। वैसे तो आम शहद हम सभी ने खाया है, लेकिन सफेद शहद का स्वाद काफी कम लोगों ने चखा होगा। इसकी वजह यह है कि यह शहद खास किस्म की के फूलों से मिलता है, जो जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में अधिक उगता है। जिस पेड़ के फूलों से ये शहद बनता है इसके कई नाम हैं – अकेशिया, ACACIA HONEY, BLACK LOCUST, HONEY LOCUST आदि। इसी पेड़ पर लगने वाले सफेद फूलों से बनता है सफेद शहद, जिसे White Honey भी कहा जाता है।