गुलकंद | GULKAND

Table of Contents

गुलकंद के विषय में -

हमारा खान-पान मौसम के बदतला रहता है। जैसे-जैसे मौसम में उतार-चढ़ाव आता है उसी प्रकार से हमारे खान-पान में भी बदलाव आने लगता है। सर्दी है तो खान-पान में एसी सामग्रियां शामिल होने लगती है जिनका खाने से हमारे शरीर को गर्मी मिल सके। इसी प्रकार से गर्मी के मौसम में हम ऐले फल और सामग्री खाते है जिनको खाने से जून की गर्मी में भी शरीर को अंदर से ठंडक मिल सके।

गुलकंद का जादू :
गर्मी के मार से बचने के लिए या शरीर को ठंडक मिले सके इसलिए ‘गुलकंद’ खाया जाता है। गुलकंद के खाने से ना सिर्फ शरीर को ठंडक मिलती है बल्कि आपका डाइजेशन भी ठीक रहता है। गुलकंद को बहुत से लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी खाते हैं। कई लोग अभी भी नहीं जानते की असल में गुलकंद बनता कैसे है और होता क्या है?

स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद गुलकंद :
गुलकंद को गुलाब से बनी पंखुड़ियों का मुरब्बा भी कहा जाता है। इसे गुलाब के फूल की ताजी पंखुड़ियों से तैयार करते हैं। इसको बनाते समय स्वाद के लिए इसमें चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसका सेवन ज्यादातर गर्मियों में करते हैं, जिससे शरीर को ठंडक पहुंचाई जा सके। इसके मीठे स्वाद और अच्छी सुगंध की वजह से इसे कई स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

गर्मी को मात देता गुलकंद:
गुलकंद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। एसिडिटी, सिर दर्द में मदद कर सकता है। रोजाना गुलकंद खाने से आप गर्मी को मात दे सकते हैं। गुलकंद दरअसल गुलाब की पंखुड़ियां और चीनी का मिश्रण है। गुलकंद जैम या फिर मुरब्बे जैसा नहीं होता है इसका टेक्सचर काफी अलग होता है। गुलकंद को बनाने में किसी प्रकार के रसायन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसलिए, इसके नुकसान न के बराबर हैं ।

Samagralay Review : Honey Gulkand

गुलाबों और इंसानों का रिश्ता सालों पुराना है। प्रकृति हो, सिनेमा हो, संगीत हो, कविता हो या फिर खान-पान। सभी जगहों पर गुलाब अपनी पहचान बनाए हुए है। सामग्रालय पर रिव्यू पढ़ रहे हैं तो बात करें गुलाब और उससे बनने वाले व्यंजन की। सामग्रालय के इस रिव्यू में हम जानकारी दे रहे हैं गुलाब से बनने वाले ‘गुलकंद’ की।

गुलकंद के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं और खाने में पसंद भी करते हैं। आज हम रिव्यू कर रहे हैं Voscure Natural के Honey Gulkand का। गुलकंद बिना Honey / शहद के भी बनता है लेकिन हनी गुलकंद अपने आप में एक बेहतर, स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। Voscure Natural के प्रोडक्ट की सामग्रियां महाराष्ट्र के पुणे जिले में ही इनके फार्म पर उगाए जाते हैं।

⦿ आकर्षक और साफ-सुथरी पैकेजिंग :
Voscure Natural से मंगाया गया हनी गुलकंद की सर्विस और प्रोजक्ट क्वालिटी दोनों ही बेहतर हैं। बात करें पैकेजिंग की तो हनी गुलकंद को एक कांच के डिब्बे में पैक किया गाया है। कुछ गुलकंद आपको प्लास्टिक के डिब्बों में भी मिलते हैं जिसमें प्रोडक्ट जल्दी खराब होता है।

Voscure Natural का हनी गुलकंद एकदम फ्रैश और सुगंधित है। ये हनी गुलकंद बनाने के लिए गुलाब के पत्तों और शहद Voscure Natural अपने फार्म पर ही पैदा करते है तो ये प्रोडक्ट पूरी तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। अच्छी बात ये है कि इस कांच की बोतल को आप दूसरे प्रयोग में भी ला सकते हैं प्रोडक्ट खत्म होने के बाद।

⦿ चीनी गुलकंद से हनी गुलकंद है बेहतर :
• शुगर वाला गुलकंद अधिक मीठा होता है जिसे एक लेवल के बाद खाया नहीं जा सकता। वहीं हनी गुलकंद को खाने में आपको अधिक मीठास नहीं लगती और शहद गुलकंद के स्वाद को बढ़ा भी देता है।
• अधिक शुगर वाले गुलकंद आपके गले में खराश पैदा करता है जबकि हनी गुलकंद बेहद सौम्य स्वाद लिए होता है जो खाने के बाद गले की तकलीफ नहीं करता।
• शुगर या मिश्री वाले गुलकंद कुछ समय के बाद सख्त हो जाते है या फिर शुगर जमने लगती है लेकिन हनी वाले गुलकंद में ये समस्या नहीं आती।
• हनी ये बने प्रोडक्ट हर मौसम में सेहत के लिए लाभकारी होते है चाहे सर्दी हो या गर्मी। इसलिए हनी गुलकंद जो गुलाब और शहद से बना है तो दोनों ही मौसम ये प्रोडक्ट आपोकी सेहत के लिए अच्छा है।
• शुगर के इनटेक को भी हनी से बना गुलकंद कम करता है। किसी व्यंजन में अगर आपको शगुर के अलावा शहद से बना हुआ प्रोडक्ट मिले तो हमेशा हनी/शहद वाले प्रोडक्ट को अपनाया जाए।

सामग्रालय का अनुभव :
सामग्रालय का रिव्यू हमेशा किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ही लिखा जाता है। Voscure Natural ब्रांड का Honey Gulkand खाने में स्वाद के साथ या कहें उससे ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद है इसीलिए अगर आप यहाँ तक पहुंच ही गए है तो एक बार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर खुद को सेहतमंद बनाने की तरफ एक क्लिक बढ़ाएं।

गुलकंद का सेवन

  • ब्रेड पर लगाकर खाएं

  • दूध के साख पिएं

  • ठंडाई/जूस में मिलाकर पिए

  • गुलकंद के लड्डू बनाएं

गुलकंद नमक के फायदे

  • शरीर को ठंडक दे

  • एसिडिटी, सिर दर्द में मदद

  • पाचन ठीक रखे

  • आंखें की रोशनी बेहतर बनाएं

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *