फालसा | PHALSA

Table of Contents

फालसा के विषय में –

हमारे शरीर को समय-समय पर बीमारियां और अन्य शारीरिक परेशानियां जकड़ लेती हैं। उनके इलाज के लिए हम डॉक्टर के पास अक्सर चक्कर लगाते हैं, लेकिन अगर फलों का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो शरीर को कई बीमारियों और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। इसी क्रम में हम आपको आकार में मटर के दानों जैसे दिखने वाले फालसा फल के फायदे के बारे में बताएंगे। फालसा चिलचिलाती गर्मी में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए एकदम सही फल है। गर्मियों में रोजाना फालसे का जूस पीने से आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है। लू लगने से बचाव के लिए भी यह एक उपयोगी उपाय है।

फालसा की खेती बहुत शुष्क या सूखापीड़ित या अनुपजाऊ क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके फल खासे महँगे बिकते हैं। फालसा का फल करीब एक सेंटीमीटर व्यास वाला गोलाकार होता है। कच्चे फालसा का रंग मटमैला लाल और जामुनी होता है। मई-जून में पूरी तरह पकने पर फालसा का रंग काला हो जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा या चटपटा होता है। फल में बीज पर गूदे की पतली परत होती है। फालसे की झाड़ी में काँटे नहीं होते। इन्हें हाथों से तोड़ते हैं।

उपज के लिहाज़ से देखें तो फालसा के फल थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही पकते हैं। इन्हें हफ़्ते भर से ज़्यादा वक़्त के लिए बचा पाना मुश्किल होता है, क्योंकि ये जल्दी ख़राब होने लगते हैं। दुर्भाग्यवश, फालसे की खेती किसानों के बीच लोकप्रिय नहीं है, क्योंकि इसकी खेती के तरीकों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। फालसा का फल पेड़ पर ही पकता है। इसके कच्चे फलों को भी कृत्रिम तरीक़े से नहीं पकाया जा सकता। कोल्ड स्टोरेज में भी इसे ज़्यादा दिनों के लिए रख नहीं सकते।

फालसा औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस साइट्रिक एसिड, अमीनों एसिड समेत विटामिन ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ पाये जाते हैं। गर्मियों में फालसा को कच्चा खाने या इसका शरबत पीने से ठंडक का अहसास होता है। ज़्यादा पका हुआ फालसा शरबत के लिए बेहतरीन होता है। इसके स्वाद के क़ायल लोग इसके कठोर बीजों को भी चबा जाते हैं। इसके बीजों में लिनोलेनिक ऐसिड होता है, जो मनुष्य के शरीर के लिए बेहद उपयोगी है।

इसीलिए फालसा की खेती बहुत लोकप्रिय नहीं है। इसकी खेती बहुत कम जगहों पर, वह भी बड़े शहरों के आसपास ही होती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में कई किसान फालसा की व्यावसायिक खेती भी करते हैं। फालसा हिमालयी क्षेत्रों में भी उगता है।

फालसा फल गर्मियों को मौसम वाला फल है जो विटामिन सी का भंडार है। फालसा फल एक बेरी की तरह का फल है जिसे कच्चा या जूस के रूप में कनस्यूम किया जाता है। मार्किट में तरह-तरह के कन्सनट्रेट (Concentrate) मिलते हैं जो preservatives के नाम पर या तो शुगर मिला रहे हैं या आर्टिफिसियल रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हेल्दी और ऑथेंटिक प्रोडक्ट खोजना मुश्किल हो जाता है। हमेशा की तरह आपकी इस समस्या को हल कर रहा है सामग्रालय जो लाया है Courtyard Memories का Phalsa Ale जो शुद्ध भी है और स्वादिष्ट भी।

1) Packaging:
Courtyard Memories का Phalsa Ale की पैकिंग बेहद ही खूबसूरत है। डिजाइन और बोटल का रंग दिखने में काफी आकर्षक है साथ ही Phalsa Ale को कांच की बोटल में पैक किया गया है जिसकी कांच की क्वालिटी भी काफी बेहतर है। जो अपने आप में खास बात है कि कोई ब्रांड अपने प्रोजक्ट की क्वालिटी पर मेहनत करता है वो दिखता भी है।

2) Product Freshness:
Phalsa Ale की बोटल की तस्वीर आप फोटोज़ में देख सकते हैं। साथ ही Phalsa Ale प्रोडक्ट के साथ Courtyard Memories ने एक आइस पैक भी साथ भेजा ताकि प्रोडक्ट फ्रैश रहे और खराब ना हो। इसे इस्तेमाल करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि Courtyard Memories का Phalsa Yle को हमेशा फ्रैश रखने के लिए फ्रिज में ही रखे।

3) Taste:
स्वाद के बारे में लिखें तो Phalsa Ale बेहद स्वादिष्ट है। साथ ही इसे आप सीधे पी भी सकते हैं या फिर डायल्यूट करके भी पी सकते हैं। अलग-अलग ड्रिंक्स बनाने के लिए भी Phalsa Ale काफी सही प्रोडक्ट है। खास बात ये है कि Phalsa Ale में फालसा फल का स्वीट और टैंगी फ्लेवर आता है जो एकदम फालसा फल के फ्रैश स्वाद वाला ही है। Courtyard Memories ने अपने प्रोडक्ट में शुगर का इस्तेमाल ना करके खांड का इस्तेमाल किया है जो हेल्थ के लिहाज से भी शुगर से बेहतर है।

4) How to Use:
Phalsa Ale को अगर आप डायरेक्ट पीना चाहते हैं तो इसे पानी और थोड़े से काले नमक को मिलाकर पीएं जिससे इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। बाकी किसी दूसरी ड्रिंक्स में मिलाकर भी पिया जा सकता है।

5) सामग्रालय का अनुभव
सामग्रालय का रिव्यू हमेशा किसी भी प्रोडक्ट को टेस्ट या इस्तेमाल करने के बाद ही लिखा जाता है। अगर आप यहां कर पहुंच ही गए हो तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आपने आप को सेहतमंद बनाने की दिशा में और कदम बढ़ाएं।

फालसा के व्यंजन

  • फालसा जूस
  • फालसा शरबत
  • कच्चे फल
  • नमक के साख खाएं

फालसा के फायदे

  • एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर
  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
  • जोड़ों के दर्द दूर करे
  • कैल्शियम का अच्छा स्रोत

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *