घोलर मिर्च

घोलर मिर्च का व्यापक रूप से सूखे सूप के मिश्रण, स्टफिंग मिश्रण, फास्ट फूड, सॉस, भोजन की तैयारी और सब्जी मिश्रण, पकोड़ा, समोसा, रोल्स जैसे तले हुए स्नैक्स में उपयोग किया जाता है। कच्चा, तला हुआ, तड़के में भूना हुआ या करी में डाला जाने वाला, यह छोटा सा मसाला न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि कई विटामिनों से भी भरपूर होता है। यह तीखापन में मध्यम तीखा होता है।

भूत जोलोकिया

भूत जोलोकिया

भूत जोलोकिया मिर्च का एक प्रकार है, जो पूर्वोत्तर में पाया जाता है। इसे किंग मिर्च, राजा मिर्च, नागा मिर्च, गोस्ट पैपर जैसे कई नाम से जाना जाता है। भूत जोलोकिया मिर्च को दुनिया के पांच सबसे तीखी मिर्चों में शामिल किया गया है। इसका इस्तेमाल खाने से लेकर हथियार ग्रेनेड में भी होता है। भारत में इस मिर्च की खेती असम, नागालैंड और मणिपुर में होती है। खास बात ये भी है कि भारत दुनियाभर में मिर्ची को सबसे बड़ा उत्पादक देश है, साथ ही उपभोक्ता भी।
इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण स्कोविल हीट पैमाने जो कि मिर्च की हीट को माँपने का तरीका है, पर इसका उच्च स्कोर रहा है।

कश्मीरी लहसुन | हिमालयन लहसुन

कश्मीरी लहसुन | हिमालयन लहसुन

अगर मेरे लहसुन कहने पर आपके दिमाग में बाजार में आमतौर पर बिकने वाले लहसुन की आकृति आती है तो आपके लिए ये जानकारी एकदम नई है। जी हाँ ! आज हम बात करेंगे कश्मीरी लहसुन की। कश्मीरी लहसुन न केवल अपने स्वाद और फायदे में बल्कि दिखने में भी अनोखा है।

मोरिंगा

मोरिंगा

दक्षिण भारत के रसम और सांभर का जिक्र आते ही एक चीज़ है जिसका जिक्र सामान्य तौर पर आता है वो है मोरिंगा या ड्रमस्टिक। रसम और सांभर में पड़ने वाले मोरिंगा को भारत के अन्य प्रान्त के लोग भी उसी चाव से पसंद करते हैं। मोरिंगा, सहजन या फिर कहें ड्रमस्टिक, ये स्वाद और सेहत के लिए एक सर्वगुण संपन्न और सुपर पौधा है जिसे पत्तियों, फूल और फल तीनों रूपों में इस्तेमाल किया जाता है।

बांस की टहनी

बांस की टहनी

बांस या बांस की लकड़ी के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन बांस को खाने में इस्तेमाल करने के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं Bamboo Shoots की जो बांस के पेड़ के साथ किनारे पर उग आते हैं जो कि सामान्य बांस के मुकाबले काफी नरम होते हैं। बांस की टहनी कहें या Bamboo Shoots, इसे कई देशों में खाया जाता है और इससे बनने वाली डिश काफी पसंद की जाती है। खासकर पूर्वी भारत में इसे बड़े चाव से खाया जाता है।

अलीबाग सफेद प्याज

अलीबाग सफेद प्याज

अलीबाग, भारत के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक तटीय सहर और नगरपालिका परिषद है। यह रायगढ़ जिले का मुख्यालय है और मुम्बई शहर के दक्षिण में स्थित है। अलीबाग महानगर मुम्बई का हिस्सा है। यह मुम्बई से लगभर 100 किमी की दूरी पर स्थित है। अलीबाग अपने पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। अलीबाग चार में से तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है जो की खूबसूरत समुद्र तटों का घर है।

सन्नम मिर्च

सन्नम मिर्च

गुंटूर सनम मिर्च आंध्र-प्रदेश की बहुत ही प्रसिद्ध मिर्च है। गुंटूर मिर्च की खेती, प्रसंस्करण और उपलब्धता मुख्य रूप से गुंटूर में ही होती है। गुंटूर सन्नम मिर्ची को उगने के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। साथ ही पकने के लिए सन्नम मिर्ची को शुष्क मौसम की आवश्यकता होती है। ये दोनों ही जलवायु आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में मिल जाती है। सन्नम मिर्ची को 7,000 फीट (2,100 मीटर) तक की ऊंचाई पर लगाया जा सकता है।

लाल आलू

लाल आलू

आलू के बिना शायद ही कोई खाना पूरा होता हो, आलू हर घर में में पायाा जाता है। उसे सेंकना हो, उबालना हो या मैश करना हो, आसान भी है और स्वादिष्ट भी। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे लगभग किसी भी प्रकार के भोजन में शामिल किया जा सकता है। जब आप एक आलू की कल्पना करते हैं, तो ये भूरे रंग की त्वचा और अंदर से सफेद दिखने वाले आलू की ही तस्वीर बनती है, लेकिन वास्तव में आलू के प्रकारों की एक पूरी दुनिया है, और ये सभी प्रकार अपने आप में एक अनूठे स्वाद, बनावट, रंग और खाना पकाने के तरीकों में एक दूसरे से अलग भी हैं।