बैंगलोर ब्लू

बैंगलोर ब्लू

कर्नाटक के बंगलोर ग्रामीण और बंगलोर शहरी इलाकों में एक खास किस्म के अंगूर की खेती की जाती है जिसे ब्लू अंगूर या बैंगलोर ब्लू अंगूर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि 18वीं शताब्दी के समय से ही ये अंगूर इन इलाकों में उगाए जाते रहे हैं और समय के साथ यहाँ की जलवायु, मिट्टी और अंगूर की खेती के नए नए नियमों की मदद से रस वाले अंगूर (हरे) और बंगलोर ब्लू (नीले अंगूर) वाइन अंगूर जैसी प्रसिद्ध किस्मों की खेती यहाँ बहुतायत होने लगी है।