हलीम

हलीम

हलीम एक तेजी से बढ़ने वाली खाद्य जड़ी-बूटी है जो वनस्पति रूप में वॉटरक्रेस और सरसों से संबंधित है। हलीम को अंग्रेजी में गार्डन क्रेस सीड्स भी कहते हैं। महाराष्ट्र में इसे हलीवा सीड्स के नाम से लोकप्रिय है। हलां छोटे लाल रंग के बीज होते हैं जो आयरन, फोलेट, फाइबर, विटामिन-सी, ए, ई और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का एक पावर हाउस भी कह सकते हैं।

पेरिला बीज

पेरिला बीज

हमारे देश का पहाड़ी इलाका जड़ी-बूटियों से भरा हुआ है। ऐसा ही एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है जिसका नाम है पेरिला। पेरिला पौधे के बीज को बड़े चाव से पहाड़ी इलाकों में खाया जाता है। स्थानीय भाषा में इसे भंगजीरा कहा जाता है। पहाड़ी लोग पेरिला के बीजों की चटनी बनाकर खाते हैं। इसके प्रमुख उत्पादक देश चीन, भारत, जापान, कोरिया, थाईलैंड और अन्य पूर्वी एशियाई देश हैं।