सफेद शहद | WHITE HONEY

Table of Contents

सफेद शहद के विषय में -

क्या आपने कभी सफेद शहद के बारे में सुना है। जी हां…सफेद शहद। वैसे तो आम शहद हम सभी ने खाया है, लेकिन सफेद शहद का स्वाद काफी कम लोगों ने चखा होगा। इसकी वजह यह है कि यह शहद खास किस्म की के फूलों से मिलता है, जो जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में अधिक उगता है। जिस पेड़ के फूलों से ये शहद बनता है इसके कई नाम हैं – अकेशिया, ACACIA HONEY, BLACK LOCUST, HONEY LOCUST आदि। इसी पेड़ पर लगने वाले सफेद फूलों से बनता है सफेद शहद, जिसे White Honey भी कहा जाता है।

कहाँ बनता है सफेद शहद –
कश्मीर के बांडीपोरा, कुपवाड़ा व त्राल जैसे ठंडे क्षेत्रों में अकेशिया के पेड़ मुख्य तौर पर पाए जाते हैं। इन पेड़ों में अप्रैल, मई, जून के महिनों में सफेद रंग के खुशहूदार फूल उगते हैं। इन्हीं फूलों से मधुमक्खियाँ शहद बनाती हैं। इसी समय दूरदराज के मधुमक्खी पालक जम्मू के पहाड़ी व कश्मीर के कुछ भागों में मधुमक्खी की कॉलोनियों को लेकर पहुंचते हैं। मधुमक्खियां सफेद फूल से रस निकाल कर शहद बनाती हैं। मधुमक्खी पालक यह शहद सीधे व्यापारियों को बेचते हैं।

रंग में हल्का होता है सफेद शहद –
इस शहद का रंग आप देखें तो ये बाकि दूसरे शहद कि किस्मों से रंग में हल्का होता है। सफेद शहद आमतौर पर एक दुर्लभ प्रकार का शहद है, जो शुरुआत में लिक्विड फॉर्म में होता है, लेकिन स्वाभाविक रूप से तापमान माइनस में जाने पर चिकनी, मलाईदार और फैलाने योग्य ऑफ-व्हाइट बनावट में क्रिस्टलीकृत (crystalizes) हो जाता है। सफेद शहद में एक सूक्ष्म मिठास (subtle sweetness) होती है।

सफेद शहद के फायदे –
सफेद शहद भी कॉमन शहद की तरह कई फायदों से लोडेड होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट्स (antioxidants) से भरपूर होता है, जो free radicals से लड़ने और immune शक्ति को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसे चाय के साथ मिलाकर पीने से गले में खराश (Sore throats) और जुकाम (Colds) में आराम मिलता है। सर्दी-जुकाम होने पर इसके सेवन करना लाभदायक होता है। संक्रामक रोगों के प्रतिरोध को बढ़ाता है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द को भी दूर करता है।

Samagralay Review : Farms of Kashmir's Saffron Acacia Honey

सफेद शहद वो भी केसर युक्त, बेहद ही स्वाद, प्रीमियम कश्मीरी केसर के धागों से युक्त प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर जाना जाता है। प्राचीन कश्मीर घाटी में बबूल के फूलों से बना हुआ सफेद शहद ग्लूटेन-मुक्त, गैर-जीएमओ है जिसे ताजगी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सावधानीपूर्वक संसाधित और पैक किया गया है। पढ़िए रिव्यू….

1- पैकेजिंग :

Farms of Kashmir के Saffron Infused Acacia Honey की पैकेजिंग काफी अच्छी है। साथ-ही साथ लेबैलिंग भी काफी सुंदर है। शहद के बारे में सभी प्रकार की डिटेलिंग भी जार पर दी गई है।

2- कैसे करें इस्तेमाल :

केसर जो अपने आप में एक अद्भुत मसाला है जो सबसे अधिक कश्मीर में पाया जाता है। साथ ही अकेशिया के पेड़ के फूलों से बने सफेद शहद भी कश्मीर में पाए जाते हैं। कश्मीर के व्यंजन अपने आप में एक खास तरह का स्वाद और मिठास लेकर आते हैं ऐसे में इस शहद को जरूर ट्राई करें।

3- स्वाद में पूरे नंबर

शहद आप सब ने जरूर चखा होगा मगर Saffron Infused Acacia Honey एक बार चखने पर ही इसे दोबारा चछने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। केसर का जादू और शहद का स्वाद मिलकर एक जबां पर बेहतरीन मैजिक पैदा करते हैं।

4- Quick Facts about Kesar Infused Acacia Honey

  • Highly Nutritious
  • Great Taste & Quality
  • Use it as a snack or
  • part of your healthy diet plan

5- लोकल जगहों को प्राथमिकता :

Samagralay का हमेसा प्रयास यही रहता कि जितना हो सके लोकल प्रोडक्ट्स को हम वेबसाइट पर जगह दें। जो सामग्री जहां उगती है वहाँ पर ही उसका प्रोडक्ट तैयार होता है तो ऑथेंटिसिटी और फ्रेशनेस बरकरार रहती हैं और मिलावट होने का चांस भी कम होता है।

सामग्रालय का अनुभव –

सामग्रालय का रिव्यू हमेशा किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ही लिखा जाता है। इसीलिए अगर आप यहाँ तक पहुंच ही गए है तो एक बार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर खुद को सेहतमंद बनाने की तरफ एक क्लिक बढ़ाएं।

सफेद शहद का उपयोग

  • चाय में मिलाकर पिएं
  • गर्म पानी के साथ सेवन
  • मीठे व्यंजनों में मिलाएं
  • गर्म दूध में मिलाकर सेवन

सफेद शहद के फायदे

  • एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सफेद शहद
  • गले और टॉन्सिल की सूजन कम करे
  • घाव या चोट के निशान को भरे
  • सर्दी-जुकाम दूर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *