गन्ना सिरका

गन्ना सिरका

विश्व भर में विनेगर के cuisine के बढ़ती मांग के चलते इसकी कई सारी किस्में अब हमारे देश में भी मिलने लगी है जिसका उत्पादन सदियों पहले से हमारे देश में शुरू हो चुका था। इन किस्मों में sugarcane vinegar सबसे आम है जिसे सिरका भी कहा जाता है। इस स्थानीय विनेगर को पारसियों ने इज़ाद किया, तब से देश में इसका इस्तेमाल आम हो गया। उत्तर भारत के ज़्यादातर भागों में गन्ने से ही घरों में विनेगर बनाया जाता है जिसे गन्नों की उपयोगिता बढ़ी और साथ- साथ छोटे किसानों के लिए यह एक आय का ज़रिया भी बना।

एप्पल साइडर सिरका

एप्पल साइडर सिरका

सिरके के कई प्रकारों में से, ऐप्पल साइडर सिरका ( Apple cider vinegar) अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हाल में यह काफ़ी चर्चा में है, क्योंकि यह शरीर की चर्बी को जलाकर वजन घटाने में मदद करता है। यह त्वचा और बालों के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी बहुत अच्छा है।

जामुन सिरका

जामुन सिरका

जामुन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन्स, आयरन, फाइबर, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान माना जाता है। यह पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन का सिरका भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं।