sugarcane-vinegar

गन्ना सिरका | SUGAR CANE VINEGAR

Table of Contents

गन्ना सिरका के विषय में –

विश्व भर में विनेगर के cuisine के बढ़ती मांग के चलते इसकी कई सारी किस्में अब हमारे देश में भी मिलने लगी है जिसका उत्पादन सदियों पहले से हमारे देश में शुरू हो चुका था। इन किस्मों में sugarcane vinegar सबसे आम है जिसे सिरका भी कहा जाता है। इस स्थानीय विनेगर को पारसियों ने इज़ाद किया, तब से देश में इसका इस्तेमाल आम हो गया। उत्तर भारत के ज़्यादातर भागों में गन्ने से ही घरों में विनेगर बनाया जाता है जिसे गन्नों की उपयोगिता बढ़ी और साथ- साथ छोटे किसानों के लिए यह एक आय का ज़रिया भी बना।

यह क़िस्म भारतीय परिवेश के लिए बहुत सटीक है, क्योंकि गन्ने में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे आसानी से खमीर बन जाता है। गन्ने की पैदावार बाकी फलों जैसे सेब, अंगूर, जामुन से ज़्यादा होती है | प्राकृतिक विनेगर के मुकाबले सिंथेटिक विनेगर ज़्यादा सस्ता है, जबकि प्राकृतिक विनेगर में विटामिन और एमिनो एसिड प्रचूर मात्रा में होता है, फिर भी इसकी मांग कम है। Sugarcane vinegar ज्यादा मात्रा में बनाया जा सकता है इसलिए देश भर की चीनी की मीलें इस किस्म पर ख़ोज और उत्पादन को लेकर काफ़ी इच्छुक हैं।

• 10 लीटर सिरका तैयार करने के लिए 10 लीटर गन्ने के रस को उबाल लिया जाता है। सिरका बनाने के लिए इसमें खमीरन और एक अन्य खास किस्म का बैक्टीरिया मिलाने की जरूरत होती है। यह खमीरन भी गुड से ही तैयार होता है इसमें कोई केमिकल नहीं होता।

• खमीरन डालकर इसे खमीर बनने के लिए छोड़ दिया जाता है। ठंडा होने के लिए रस में 1 दिन बाद खमीर मिलाया जाता है। इसके बाद इस जूस को तीन-चार दिन के लिए एक ऐसी जगह रख दिया जाता है जहां का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच हो।

• इसके बाद इसे छानकर साफ बर्तन में निकाल लिया जाता है और छठे दिन इसमें विशेष बैक्टीरिया वाला तरल पदार्थ थोड़ी मात्रा में डाला जाता है। साथ ही इसमें पुराना तैयार सिरका की कुछ मात्रा भी मिला दी जाती है। इसके बार इस प्रक्रिया को 7 दिन तक फिर से चलने दिया जाता है।

• 14वें दिन इस पर झिल्ली बन जाती है जिसे हटा कर ठंडे स्थान पर रख दिया जाता है। इस प्रकार 22वें दिन सिरका तैयार हो जाता है, जिसे उपयोग में लाया जा सकता है। इस सिरके को साफ काँच की या प्लास्टिक की बोतल में स्टोर किया जाता है।

Samagralay Review : Celebrating Farmer’s Sugarcane Vinegar Review

गन्ने का सिरका (sugarcane sirka), गन्ने के रस को फर्मेंटेट करके बनाया जाता है। ये सिरका असल में कई ऐसे प्रीबायोटिक गुणों से भरपूर है जो कि सेहत के लिहाज से कई प्रकार से काम कर सकते हैं। ये पहले तो बॉडी डिटॉक्स में मददगार है। दूसरा ये पेट की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। तीसरा, ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पर सवाल ये है कि वजन घटाने (ganne ka sirka for weight loss) में सेब का सिरका कैसे काम कर सकता है। सामग्रालय पर पढ़िए Celebrating Farmer’s का प्राकृतिक गन्ना के सिरके का रिव्यू।

प्राकृतिक गन्ने का सिरका
फैट बर्न करने में गन्ने का सिरका तेजी से काम कर सकता है। दरअसल, इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि बॉडी में एक स्क्रब की तरह काम करते हैं और शरीर में अंदर जमा चर्बी को साफ कर देते हैं। साथ ही ये कैलोरी बर्न करने के प्रोसेस में तेजी लाते हैं जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। ऐसे में सही प्रोडक्ट का सेवन करना बेहद जरूरी हो जाता है। Celebrating Farmer’s का Sugarcane Vinegar प्राकृतिक करीके से बनाए जाते हैं।

⦿ पैकेजिंग :
Celebrating Farmer’s का Sugarcane Vinegar ने अपनी पैकेजिंग को बेहद ही सामान्य रखा है लेकिन क्लाविटी पर ध्यान दिया है। कांच की बोटल में गन्ने के सिरके को पैक किया गया है जिसपर सभी जानकारी हिंदी में लिखी गई हैं जो हमारे लिए थोड़ी अलग और जरूरी बात लगी यहां लिखने के लिए क्योंकि हिंदी जानने वाली अधिकतर कस्टमर को प्रोडक्ट के बारे में जानने में आसानी होगी। हिंदी में लेबल हालांकि कम ही मिलते हैं। इसीलिए क्वालिटी और सोच दोनों ही हमें पसंद आए।

⦿ स्वाद :
हालांकि स्वाद में गन्ने के सिरके का खासा स्वाद नहीं होता है लेकिन अपने हल्के खट्टेपन के कारण काफी सारे व्यंजनों की ड्रैसिंग, मरिनेट या कुकिंग के लिए गन्ने के सिरके का खासा इस्तेमाल किया जाने लगा है। बाजार में, सिंथेटिक सिरका की बढ़ती मांग के साथ, इसके साइड इफेक्ट के प्रति लोगों की जागरूकता भी बढ़ रही है। हालांकि, अब लोग स्वस्थ विकल्प की तरफ आकर्षित हो रहे हैं जैसे कि फलों से बना सिरका। गन्ने के सिरके को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक होता है जो आपके शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है।

⦿ रख-रखाव और फायदे :
गन्ने के सिरके को उपयोग करने से पहले, आप इसे कुछ समय तक ठंडे स्थान पर रखें ताकि इसका तापमान नॉर्मल हो सके। जब आप इसे उपयोग करें, तो आप इसे ठंडे स्थान में ही रखें ताकि इसकी गुणवत्ता बनी रहे। इसका उपयोग गर्मियों में शरीर की गर्मी से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसका सेवन लू से होने वाली परेशानियों जैसे कि सूखी त्वचा, मुंह का सूखापन और थकान को कम करने में भी मददगार होता है।

सामग्रालय का अनुभव :
सामग्रालय का रिव्यू हमेशा किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ही लिखा जाता है। इसीलिए अगर आप यहाँ तक पहुंच ही गए है तो एक बार नीचे दिए गए नंबर पर ऑर्डर करके खुद को सेहतमंद बनाने की तरफ एक क्लिक बढ़ाएं।

गन्ना सिरका का सेवन

  • भोजन से एक घंटे पहले
  • भोजन के एक घंटे बाद
  • सलाद, सब्जी में छिड़कें
  • एक गिलास में एक से दो चम्मच

गन्ना सिरका के फायदे

  • वज़न कंट्रोल करे
  • शुगर नियंत्रित करे
  • गर्मियों में लू से बचाए
  • पेट दर्द, पथरी दूर करे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *