barley/जौं

जौं | Barley | Jau

Table of Contents

जौं के विषय में -

भारत देश अपनी विभिन्नताओं  के लिए दुनिया भर में जाना जाता है । चाहे वो खान – पान हो या कला ,चाहे वो भाषा हो या पहनावा हर क्षेत्र में  विभिन्नताओं के बावजूद हम एक – दूसरे की संस्कृति को  अपनाने में बिलकुल परहेज़ नहीं करते।  अब अगर रोटियों की बात करें तो हमारे देश में बहुत प्रकार के आटे  की रोटियां बनती है। उसमें से जौं  का आटा दुनिया भर में चौथा लोकप्रिय अनाज है जो जौं की अनादिकाल से भारत देश में उगाया जाता है ।

अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण इसके आटे की रोटियाँ स्वास्थय के लिए बहुत लाभदायक हैं। यहाँ तक की इसका इस्तेमाल बियर और व्हिस्की में भी बड़े पैमाने पर होता है जिसकी वजह से इसकी फसल बड़ी महत्वपूर्ण बनती जा रही है।   यह दक्षिणी भारत में जौ माल्ट कहलाता है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान प्रमुख उत्पादक हैं।

जरूर पढ़िये:  Margarine बनाने में क्यों इस्तेमाल होता है सोयाबीन तेल? / Soyabean /
सोयाबीन

Samagralay Review : Nima Goos Goos 'Barley Tisane Tea'

जौ का उपयोग आप सब ने खाने में जरूर किया होगा लेकिन कभी जौ की चाय पी है…? जी हां, Nima Goos Goos लद्दाख में बना रहे हैं जौ की चाय जिसे जौ को भून कर बनाया जाता है। पढ़िए सामग्रालय पर जौ की चाय का ये रिव्यू की सामग्रालय को जौ की चाय का स्वाद कैसा लगा।

Support Local Farmers

पारंपरिक ज्ञान के साथ काम करके लद्दाख में उगने वाली अनोखी और विशिष्ट औषधीय जड़ी-बूटियों और फसलों को बढ़ावा देने के विचार के साथ लद्दाख की तीन उद्यमी महिलाओं द्वारा “निमा गूस गूस” की कल्पना की गई थी।। Nima Goos Goos, लद्दाख के Skara Yokma में स्थित है जिनका मानना है कि स्थानीय जड़ी-बूटियाँ और फसलें,उपभोक्ताओं, स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य और खुशी ही जादुई हिमालय से बेहतरीन उपज की पेशकश करने के लिए हमारी मुख्य प्रेरणा बनी हुई हैं।

⦿ आकर्षक और सेफ पैकेजिंग :

Nima Goos Goos ने पैकेजिंग को काफी आकर्षक बनाया है। जैसा कि आप फोटोज़ में देख पा रहे हो, खूबसूरत से बॉक्स बनाया गया है जिसमें नीचे की तरफ एक खिडकी बनाई गई जिसमें से जौ के टी बैग आसानी से निकाल सकते हैं, बॉक्स का बार-बार खोलने की भी जरूरत नहीं है। ये पैकेजिंग हमें काफी बढ़िया लगी।

साथ ही टी बैग को एक बेहद ही क्यूट से सख्त कागज में पैक किय गया है जिसमें Barley Tea के छोटे-छोटे पैकेट रखे हैं। देखने में काफी खूबसूरत है साथ ही envrionment friendly भी है। किसी तरह का plastic का इस्तेमाल नहीं किया गया है जो बहुत जरूरी है।

⦿ जौ की चाय के फायदे:

जौ की चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, यह मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) को ठीक करती है, कब्ज से बचाती है, फूले हुए पेट से छुटकारा दिलाती है और आपकी आंत को साफ रखती है। यह एक प्राकृतिक एंटासिड के रूप में भी काम करती है और अपच और सीने में जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

⦿ सीधा लद्दाख के पड़ाडों से प्राप्त चाय :

जौ के दाने लद्दाख के ऊंचे चरागाहों से काटे जाते हैं। इसे लकड़ी की आग पर पकाया जाता है और इसलिए इसका स्वाद लकड़ी जैसा/ woody smeell और अखरोट जैसा होता है। इसमें आपको भीतर से ठंडा करने और आपके शरीर के मुख्य तापमान को कम करने की क्षमता है। तो, गर्म और उमस भरे दिन में जौ की चाय का एक लंबा गिलास लें और तुरंत तरोताजा महसूस करें। चूंकि यह कैफीन मुक्त है इसलिए इसे पूरे दिन सुरक्षित रूप से पिया जा सकता है।

⦿ कैसे बनाएं Barley Tisane Tea :

एक कप गर्म पानी लीजिए, पैकैट को खोलिए जिसमें चाय का छोटा बैग मिलेगा उसे गर्म पानी वाले कप में 3 से 4 मिनट के लिए ढक कर रख दिजिए। 3 से 4 मिनट के बाद आपकी चाय पीने के लिए तैयार है। आप चाहें तो उसमें अपने स्वादनुसार शहद भी मिला सकते हैं।

⦿ स्थानीय समुदायों का सशक्तिकरण :

Nima Goos Goos की Barley Tisane Tea का चयन करके, आप न केवल अपना पोषण करते हैं बल्कि स्थायी कृषि पद्धतियों का भी समर्थन करते हैं और लद्दाख में स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाते हैं। आपकी खरीदारी, आपका समर्थन और आपके आस-पास की दुनिया दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। Nima Goos Goos क्षेत्र की स्वदेशी उपज को दुनिया के बाकी हिस्सों में बेचता है। ऐसा करके, वे स्थानीय किसानों को लेह के गांवों में खुद को बनाए रखने के लिए सशक्त बनाते हैं।

⦿ सामग्रालय का अनुभव :

सामग्रालय का रिव्यू हमेशा किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बाद ही लिखा जाता है। Barley Tisane Tea स्वाद के साथ-साथ या कहें उससे ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद है इसीलिए अगर आप यहाँ तक पहुंच ही गए है तो एक बार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर खुद को सेहतमंद बनाने की तरफ एक क्लिक बढ़ाएं।

जौ के व्यंजन

  • जौं की दलिया
  • जौं की खीर
  • जौं की रोटि

जौ के फायदे

  • स्वस्थ हड्डियों और दांतों को बढ़ावा
  • गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद
  • मधुमेह पर नियंत्रण

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *