गन्ना सिरका

गन्ना सिरका

विश्व भर में विनेगर के cuisine के बढ़ती मांग के चलते इसकी कई सारी किस्में अब हमारे देश में भी मिलने लगी है जिसका उत्पादन सदियों पहले से हमारे देश में शुरू हो चुका था। इन किस्मों में sugarcane vinegar सबसे आम है जिसे सिरका भी कहा जाता है। इस स्थानीय विनेगर को पारसियों ने इज़ाद किया, तब से देश में इसका इस्तेमाल आम हो गया। उत्तर भारत के ज़्यादातर भागों में गन्ने से ही घरों में विनेगर बनाया जाता है जिसे गन्नों की उपयोगिता बढ़ी और साथ- साथ छोटे किसानों के लिए यह एक आय का ज़रिया भी बना।

फालसा

फालसा

हमारे शरीर को समय-समय पर बीमारियां और अन्य शारीरिक परेशानियां जकड़ लेती हैं। उनके इलाज के लिए हम डॉक्टर के पास अक्सर चक्कर लगाते हैं, लेकिन अगर फलों का सही तरीके से सेवन किया जाए, तो शरीर को कई बीमारियों और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। इसी क्रम में हम आपको आकार में मटर के दानों जैसे दिखने वाले फालसा फल के फायदे के बारे में बताएंगे। फालसा चिलचिलाती गर्मी में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए एकदम सही फल है। गर्मियों में रोजाना फालसे का जूस पीने से आपके शरीर का तापमान कम हो सकता है। लू लगने से बचाव के लिए भी यह एक उपयोगी उपाय है।

खपली गेंहू

खपली गेंहू

आजकल लोग भूलाए जा चुके खानों या सामग्रियों की तरफ फिर से लौट रहे हैं। खपली गेंहू उसी का ही एक उदाहरण है। अगर कोई अपनी डाईट को लेकर सजग होगा तो उसने खपली गेंहू के बारे में जरूर सुना होगा या अपनी डाईट में शामिल जरूर किया होगा।

एप्पल साइडर सिरका

एप्पल साइडर सिरका

सिरके के कई प्रकारों में से, ऐप्पल साइडर सिरका ( Apple cider vinegar) अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हाल में यह काफ़ी चर्चा में है, क्योंकि यह शरीर की चर्बी को जलाकर वजन घटाने में मदद करता है। यह त्वचा और बालों के लिए और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी बहुत अच्छा है।

घोलर मिर्च

घोलर मिर्च का व्यापक रूप से सूखे सूप के मिश्रण, स्टफिंग मिश्रण, फास्ट फूड, सॉस, भोजन की तैयारी और सब्जी मिश्रण, पकोड़ा, समोसा, रोल्स जैसे तले हुए स्नैक्स में उपयोग किया जाता है। कच्चा, तला हुआ, तड़के में भूना हुआ या करी में डाला जाने वाला, यह छोटा सा मसाला न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि कई विटामिनों से भी भरपूर होता है। यह तीखापन में मध्यम तीखा होता है।

काला चना

शाकाहारी लोगों के लिए बेहद स्वस्थ खाद्य पदार्थों में से एक है चना। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्वों में उच्च मात्रा में होते है। फैट कम होने के अलावा, इसमें विटामिन और मिनरल की हेल्दी मात्रा होती हैं। इसमें विटामिन सी, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए जैसे न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं जो इसे एक बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाते हैं।

काला गेंहू

काला गेंहू

गेंहू हमारे खानपान का बेहद अहम हिस्सा रहा है। गेंहू को हम सबने सामान्य रूप में गोल्डन भूरे रंग में देखा है। भूरे गेंहू से बनी रोटी का रंग भी भूरा ही होता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से देश के कई हिस्सों में काले गेंहू की खेती होनी शुरू हो चुकी है। इस गेंहू का रंह भी काला होता है और इसके आटे से बनने वाली रोटी भी काले रंग की ही बनती है।

अलसी

अलसी

प्रतिदिन सुबह शाम एक चम्मच अलसी का सेवन आपको पूरी तरह से स्वस्थ रखने में एक अच्छे दोस्त की तरह ये आपका ख्याल रख सकता है। अलसी तिल की तरह ही दिखती है लेकिन तिल के दानों से अलसी के दाने थोड़े बड़े होते हैं और इनकी उपरी परत कड़ी, चमकीली और मुलायम होती है।
अलसी दो प्रकार की होती है भूरी और पीली या सुनहरे रंग की अलसी भी मिलती है।