जामफल

जामफल

ताइवान पिंक अमरूद / जामफल अमरूद की मुख्य विशेषताएं ये हैं कि ये लंबे समय तक खराब हुए बिना रह सकता है और इसको हम 8 से 10 दिन तक रोक सकते हैं जिससे कि व्यापारी इसको एक लंबे समय तक बेच सके और वह अपना मुनाफा कमा पाए जिससे इसके भाव भी ज्यादा मिलते हैं। यह पिंक कलर का होने के कारण दिखने में सुंदर होता है और ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है और स्वाद में भी एक अलग ही मिठास होती है जो आपको इसका स्वाद कभी नहीं भूलने देती जिससे ग्राहक इसकी अधिक से अधिक मांग करते हैं।

कुट्टू | बकव्हीट

कुट्टू | बकव्हीट

कुट्टू या कहें बकव्हीट, अनाज नहीं बल्कि एक फल का पौधा होता है। इस पौधे से निकलने वाले छोटे-छोटे फल तिकोने आकार के होते हैं। इन फलों की पीसकर बनाए जाने वाले आटे को ‘कुट्टू का आटा’ कहते हैं। इस बकव्हीट का लैटिन नाम फैगोपाइरम एस्कलूलेंट है, यह पोलीगोनेसिएइ परिवार का पौधा है। हालांकि ये एक फल होता है जो उपवास के दौरान खाया जाता सकता है। भारत में ज्यादातर कुट्टू के आटे का उपयोग नवरात्र के उपवास में किया जाता है।

काफल फल

काफल फल

काफल फल (Kafal Fruit) हिमालय के ऊंचे पहाड़ों में (उत्तराखंड, हिमाचल, नेपाल) पाया जाने वाला एक फल है। यह फल छोटा और गोल होता है जिसका रंग हल्के लाल या नारंगी होता है। काफल फल का स्वाद मीठा और खट्टा होता है और इसकी खुशबू भी बेहद सुंदर होती है। यह फल खाने के अलावा जाम, शरबत, जेली और मुरब्बा बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

बंगापल्ली आम

बंगापल्ली आम

बंगापल्ली एक भारतीय आम है जो दक्षिण भारत में पाया जाता है। यह आम का पेड़ गहन हरे पत्तों वाला होता है जो सम्पूर्ण वर्ष भर में खुशबूदार फूलों से ढंका होता है। इसके फल मधुर, मूलभूत रूप से अंडाकार और हल्के हरे रंग के होते हैं। बंगानापल्ले आम को बहुत से लोग (बेनिशान) आम, बंगानापल्ली, बंगनपल्ले, बैगनपल्ली आम, बैगनफली (Banganapalle Mango or Benishan) भी कहते हैं। बंगापल्ली आम का उपयोग फलाहार, जूस, आचार, चटनी, मुरब्बा और इसे रायते, सलाद और डिजर्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसे ताजा या सूखे रूप में खाया जा सकता है।

काफिर नींबू

काफिर नींबू

काफिर लाइम, मकरूट के नाम से भी प्रसिद्ध है। इसका ताल्लुक citron परिवार से है। Etymologist अभी भी इसके नाम के पीछे के रहस्य को ढूंढ नहीं पाए हैं, लेकिन ऐसा माना गया है कि ‘काफ़िर’ शब्द से ही इसका नाम लिया गया है। काफिर शब्द को नकारात्मक माना गया तो तो कुछ लेखकों ने काफिर शब्द की जगह ‘मकरूट’ लिखना शुरू किया जबकि दक्षिण अफ्रीका में इसे ‘थाई लाइम’ कहा जाने लगा।

अमरफल

अमरफल

भारत में अमरफल को तेजी से लोग पसंद करने लगे हैं, क्योंकि इसकी वजह है इसका स्वाद और सेहत के लिए खास होना। अमरफल स्वादिष्ट होने के साख-साथ आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको खाने से विटामिन-ए की कमी पूरी होती है और वजन घटाने व आंखों की रोशनी तेज होती है।

बिही

बिही

बिही दिखने में और आकार में सेब और नाशपाती जैसा दिखता है जो रंग में पीले रंग का होता है। बिही एक पहाड़ी फल है जो ईरान, उजबेक्सितान, मोरोक्को, चीन और तुर्की देशों में पाया जाता है। भारत में बिही कश्मीर, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है। भारत के बाकि हिस्सों में बिही नहीं पाया जाता लेकिन कश्मीर में डल झील के किनारे बिही के पेड़ अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। कहा जाता है कि भारत में जब अरब लोग व्यापार के लिए आए तो बिही को अपने साथ लाए थे।

चिरोंजी

स्वस्थ जीवन जीने के लिए खाद्य पदार्थों को लेकर सजगता की बड़ी आवश्यक्ता है। इसी सजगता को बनाए रखने की एक छोटी सी कोशिश में हम बात करेंगे चिरोंजी की। सूखे मेवों की सूची में चिरौंजी का नाम लेना अनिवार्य माना जाता है।